Ad

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़: 02 जुलाई से 08 जुलाई 2018 तक



1. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण किस वर्ष तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 2.8% तक का नुकसान हो सकता है?
a.    2050
b.    2060
c.    2080
d.    2020

2. स्विट्ज़रलैंड के 'स्विस नैशनल बैंक' द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 2017 में स्विस बैंकों में जमा रकम के मामले में भारत कितने पायदान पर पहुंच गया?
a.    72वें
b.    73वें
c.    83वें
d.    93वें

3. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा 30 जून 2018 से बढ़ाकर कब तक कर दी है?
a.    30 मार्च 2020
b.    30 मार्च 2022
c.    31 मार्च 2019
d.    31 मार्च 2021

4. देश के सरकारी बैंकों के एनपीए अर्थात् नॉन परफॉरमिंग एसेट्स की समस्या को दूर करने के लिए किस परियोजना की घोषणा की गई?
a.    प्रोजेक्ट निर्माण
b.    प्रोजेक्ट सशक्त
c.    अविलंब परियोजना
d.    प्रोजेक्ट मनी

5. निम्नलिखित में से किस राज्य ने स्कूलों के लिए ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ आरंभ किया?
a.    हरियाणा
b.    मध्य प्रदेश
c.    दिल्ली
d.    सिक्किम

6. निम्नलिखित में से किस देश में अंडर-12 फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी एक बाढ़ के पानी से भरी गुफा में फंसे हैं तथा उन्हें बाहर निकालने में 4 महीने लग सकते हैं
a.    थाईलैंड
b.    चीन
c.    जापान
d.    कम्बोडिया

7. किस राज्य सरकार ने 1 अगस्त 2018 से पहली से 9वीं कक्षा तक के स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को शामिल करने का फैसला लिया है?
a. गोवा सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. हरियाणा सरकार

8. किस देश के शोधकर्ताओं ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल बनाया है जो दिमाग का 'एफएमआरआई' स्कैन देखकर शख्स का बौद्धिक स्तर (आईक्यू) पता लगाएगा?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. अमेरिका

9. किस राज्य सरकार ने अलग-अलग समय पर वायु प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर साइंटिफिक स्टडी करवाने का फैसला किया है?
a. दिल्ली सरकार
b. पंजाब सरकार
c. बिहार सरकार
d. उत्तर प्रदेश सरकार

10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कानून एवं न्याय के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच सहयोग और एक संयुक्त परामर्श समिति गठित करने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी है?
a. ब्रिटेन
b. नेपाल
c. चीन
d. पाकिस्तान

11. किस हाईकोर्ट ने हवा, पानी व ज़मीन पर रहने वाले जीव-जंतुओं की सुरक्षा हेतु उन्हें इंसानों की तरह कानूनी दर्जा देते हुए राज्य के नागरिकों को उनका स्थानीय अभिभावक घोषित किया है?
a. दिल्ली हाईकोर्ट
b. उत्तराखंड हाईकोर्ट
c. इलाहाबाद हाईकोर्ट
d. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

12. उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग ने दलितों को आरक्षण न देने के मामले में किस यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा है?
a. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
b. लखनऊ यूनिवर्सिटी
c. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी
d. आगरा यूनिवर्सिटी

13. राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने शॉटपुट ऐथलीट इंदरजीत सिंह पर कितने साल का बैन लगा दिया है?
a. चार साल
b. सात साल
c. आठ साल
d. दस साल

14. आरबीआई ने बैंकों को कितने चिन्हित ज़िलों में प्राथमिकता के आधार पर मिलने वाले कर्ज़ के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को पर्याप्त कर्ज़ मुहैया कराने का निर्देश दिया है?
a. 120
b. 125
c. 130
d. 121

15. किस देश ने दो परमाणु ऊर्जा इकाइयों का निर्माण चीन में करेगा जिनके काम शुरू करने की उम्मीद क्रमश: 2026 और 2027 तक है?
a. रूस
b. नेपाल
c. भारत
d. जापान

उत्तर:
1.a. 2050
विवरण:
 विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण साल 2050 तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 2.8% तक का नुकसान हो सकता है.

2.b. 73वें
विवरण:
 स्विट्ज़रलैंड के 'स्विस नैशनल बैंक' द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 2017 में स्विस बैंकों में जमा रकम के मामले में भारत 73वें पायदान पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस सूची में वह 88वें स्थान पर था.

3.c. 31 मार्च 2019
विवरण:
 केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा 30 जून 2018 से बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक कर दी है.
4. b. प्रोजेक्ट सशक्त
विवरण:
 देश के सरकारी बैंकों के एनपीए अर्थात् नॉन परफॉरमिंग एसेट्स की समस्या को दूर करने प्रोजेक्ट सशक्त की घोषणा की गई.

5. c. दिल्ली
विवरण:
 तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गये हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया.

6. a. थाईलैंड
विवरण:
 थाईलैंड के अंडर-12 फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी एक बाढ़ के पानी से भरी गुफा में फंसे हैं तथा उन्हें बाहर निकालने में 4 महीने लग सकते हैं.
7. a. गोवा सरकार
विवरण: 
गोवा सरकार ने 1 अगस्त 2018 से पहली से 9वीं कक्षा तक के स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को शामिल करने का फैसला लिया है.

8. d. अमेरिका
विवरण:
 अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल बनाया है जो दिमाग का 'एफएमआरआई' स्कैन देखकर शख्स का बौद्धिक स्तर (आईक्यू) पता लगाएगा.

9. a. दिल्ली सरकार
विवरण:
 दिल्ली सरकार ने अलग-अलग समय पर वायु प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर साइंटिफिक स्टडी करवाने का फैसला किया है.
10. a. ब्रिटेन
विवरण:
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्य क्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कानून एवं न्या‍य के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग और एक संयुक्तय परामर्श समिति गठित करने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्तातक्षर को मंजूरी दी हैं.

11. b. उत्तराखंड हाईकोर्ट
विवरण: 
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हवा, पानी व ज़मीन पर रहने वाले जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए उन्हें इंसानों की तरह कानूनी दर्जा देते हुए राज्य के नागरिकों को उनका स्थानीय अभिभावक घोषित किया है.

12   a. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
विवरण:
 उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग ने दलितों को आरक्षण न देने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को नोटिस भेजा है.
13. a. चार साल
विवरण:
 राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने शॉटपुट ऐथलीट इंदरजीत सिंह पर चार साल का बैन लगा दिया है.

14. d. 121
विवरण:
 आरबीआई ने बैंकों को 121 चिन्हित ज़िलों में प्राथमिकता के आधार पर मिलने वाले कर्ज़ के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को पर्याप्त कर्ज़ मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

15. a. रूस
विवरण: 
रूस दो परमाणु ऊर्जा इकाइयों का निर्माण चीन में करेगा जिनके काम शुरू करने की उम्मीद क्रमश: 2026 और 2027 तक है.

PDF - 


Post a Comment

0 Comments