Ad

3 JULY CURRENT AFFAIRS

1. विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण किस वर्ष तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 2.8% तक का नुकसान हो सकता है?
a.    2050
b.    2060
c.    2080
d.    2020

2. स्विट्ज़रलैंड के 'स्विस नैशनल बैंक' द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 2017 में स्विस बैंकों में जमा रकम के मामले में भारत कितने पायदान पर पहुंच गया?
a.    72वें
b.    73वें
c.    83वें
d.    93वें

3. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा 30 जून 2018 से बढ़ाकर कब तक कर दी है?
a.    30 मार्च 2020
b.    30 मार्च 2022
c.    31 मार्च 2019
d.    31 मार्च 2021

4. जीएसटी दिवस के रूप में निम्न में से किस दिन को नामित किया गया?
a.    1 जून
b.    1 जुलाई
c.    2 नवंबर
d.    इनमें से कोई नहीं

5. निम्नलिखित में से किस देश ने अमेरिकी उत्पादों के आयात पर शुल्क बढ़ाया है?
a.    मेक्सिको
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    कनाडा

6. प्रधानमंत्री के सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर को कम करने हेतु किस राज्य सरकार को सम्मानित किया गया है?
a.    बिहार
b.    झारखण्ड
c.    मध्य प्रदेश
d.    इनमें से कोई नहीं

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'कन्या वन समृद्धि योजना' नामक नई योजना की घोषणा की है?
a.    महाराष्ट्र
b.    मध्य प्रदेश
c.    बिहार
d.    पंजाब

8. विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में सबसे ज्यादा गरीबों की संख्या किस देश में है?
a.    चीन
b.    रूस
c.    नेपाल
d.    नाइजीरिया

9. संयुक्त राष्ट्र कुटीर, लघु और मध्यम उद्योग दिवस निम्न में से कब मनाया जाता है?
a.    20 जून
b.    22 जून
c.    27 जून
d.    24 जून

10. किस सरकार ने सभी प्रकार की आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन को बढ़ाने हेतु रीज़नल इंटीग्रेटेड मल्टी-हैजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम (RIMES) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
a.    ओडिशा सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    पंजाब सरकार
d.    झारखण्ड सरकार

उत्तर:
1.a. 2050
विवरण: 
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण साल 2050 तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को 2.8% तक का नुकसान हो सकता है.
2.b. 73वें
विवरण: 
स्विट्ज़रलैंड के 'स्विस नैशनल बैंक' द्वारा जारी सूची के मुताबिक, 2017 में स्विस बैंकों में जमा रकम के मामले में भारत 73वें पायदान पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस सूची में वह 88वें स्थान पर था.
3.c. 31 मार्च 2019
विवरण: 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा 30 जून 2018 से बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक कर दी है.
4.b. 1 जुलाई
विवरण: 
जीएसटी को एक साल पूरा होने पर वित्त् मंत्रालय ने घोषणा की है कि सरकार 1 जुलाई 2018 को 'जीएसटी दिवस' के रूप में मनाएगी.
5.d. कनाडा
विवरण: 
कनाडा ने अमेरिका के 12.6 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की है. इसके अलावा कनाडा ने इस्पात और एल्युमीनियम क्षेत्र और 33,500 श्रृमिकों की मदद के लिए दो अरब कनाडा डॉलर देने की भी घोषणा की है.
6.c. मध्य प्रदेश
विवरण: 
प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रधानमंत्री के सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर को कम करने के मध्य प्रदेश राज्य सरकार को सम्मानित किया गया है.
7.a. महाराष्ट्र
विवरण: 
महाराष्ट्र सरकार ने 'कन्या वन समृद्धि योजना' नामक एक नई योजना की घोषणा की है, जिसमें बेटी जन्म लेनें पर किसान परिवार को वृक्षारोपण के लिए 10 पौधे मुफ्त दिए जाएंगे.
8.d. नाइजीरिया
विवरण: 
विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2018 के अंत में नाइजीरिया में सबसे ज्यादा गरीबों की संख्या है.
9.c. 27 जून
विवरण: 
संयुक्त राष्ट्र ने 27 जून को संयुक्त राष्ट्र कुटीर, लघु और मध्यम उद्योग दिवस घोषित किया.
10.a. ओडिशा सरकार
विवरण: 
ओडिशा सरकार ने सभी प्रकार की आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन को बढ़ाने के लिए रीज़नल इंटीग्रेटेड मल्टी-हैजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम (RIMES) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

PDF FILE DOWNLOAD -








Post a Comment

0 Comments