Ad

करेंट अफेयर्स क्विज़: 05 जुलाई 2018 current affairs july


5 JULY 2018



1. भारत की ओर से एशियन गेम्स 2018 के लिए कितने सदस्यों वाले भारतीय दल की घोषणा की गई है?
a.    600
b.    524
c.    486
d.    399

2. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किस केंद्र शासित प्रदेश को कहा कि इसे पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता?

a.    दिल्ली

b.    चंडीगढ़

c.    पुडुचेरी

d.    दीव एवं दमन


3. निम्नलिखित में से किसे भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

a.    एंडी केवलर

b.    डेविड थॉमस

c.    कार्ल पीटरसन

d.    जोस एलाडियो 
4. निम्नलिखित में से किस राज्य में 62 लाख बच्चों के लिए अन्नपूर्णा दुग्ध योजना आरंभ की गई?
a.    पंजाब
           b.    राजस्थान
c.    हरियाण        d.    मध्य प्रदेश


5.
एशियन गेम्स 2018 निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किये जा रहे हैं?
a.    दिल्ली

b.    सिंगापुर

c.    जकार्ता

d.    पेईचिंग


6. निम्नलिखित में से किस बैंक को आरबीआई ने हाल ही में भारत में काम करने का लाइसेंस जारी किया?

a.    बैंक ऑफ़ अफ्रीका

b.    बैंक ऑफ़ श्रीलंका

c.    बैंक ऑफ़ चाइना

d.    बैंक ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया


7. किस राज्य सरकार ने 1 अगस्त 2018 से पहली से 9वीं कक्षा तक के स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को शामिल करने का फैसला लिया है?

a. गोवा सरकार

b. बिहार सरकार

c. पंजाब सरकार

d. हरियाणा सरकार

8.
किस देश के शोधकर्ताओं ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल बनाया है जो दिमाग का 'एफएमआरआई' स्कैन देखकर शख्स का बौद्धिक स्तर (आईक्यू) पता लगाएगा?
a. नेपाल

b. चीन

c. रूस

d. अमेरिका


9. किस राज्य सरकार ने अलग-अलग समय पर वायु प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर साइंटिफिक स्टडी करवाने का फैसला किया है?

a. दिल्ली सरकार

b. पंजाब सरकार

c. बिहार सरकार

d. उत्तर प्रदेश सरकार


10. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल के दिनों में बढ़ रही बॉल टेम्परिंग की घटनाओं को देखते हुए इसके दोषियों पर अब छह टेस्ट या कितने वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है?

a. 5 वनडे

b. 8 वनडे

c. 12 वनडे

d. 10 वनडे


11. किस वर्ष की जनगणना के दौरान एकत्रित डेटा इलेक्ट्रॉनिक रूप से संग्रहीत किया जाएगा?
a. 2020
b. 2021
c. 2035
d. 2024

12. भारत और किस देश ने हाल ही में एक दूसरे की जेल में कैद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया है?

a. पाकिस्तान

b. रूस

c. चीन

d. अमेरिका 



उत्तर:

1. b. 524
विवरण:  इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में 524 सदस्यों का भारतीय दल हिस्सा लेगा.
2. a. दिल्ली
विवरण: दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के मध्य चली आ रही बहस पर 04 जुलाई 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता.
3. d. जोस एलाडियो
विवरण: उरुग्वे के मेजर जनरल जोस एलाडियो भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये. 
4. b. राजस्थान
विवरण: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 02 जुलाई 2018 को सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अन्नपूर्णा दुग्ध परियोजना आरंभ की.
5. c. जकार्ता
विवरण: एशियन गेम्स 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018 तक जकार्ता में आयोजित किये जायेंगे.
6. c. बैंक ऑफ़ चाइना
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक ऑफ चाइना को भारत में काम करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है.
7. a. गोवा सरकार
विवरण: गोवा सरकार ने 1 अगस्त 2018 से पहली से 9वीं कक्षा तक के स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को शामिल करने का फैसला लिया है.

8. d. अमेरिका
विवरण: अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल बनाया है जो दिमाग का 'एफएमआरआई' स्कैन देखकर शख्स का बौद्धिक स्तर (आईक्यू) पता लगाएगा.
9. a. दिल्ली सरकार
विवरण: दिल्ली सरकार ने अलग-अलग समय पर वायु प्रदूषण के कारणों का पता लगाने के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर साइंटिफिक स्टडी करवाने का फैसला किया है.
10. c. 12 वनडे
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल के दिनों में बढ़ रही बॉल टेम्परिंग की घटनाओं को देखते हुए इसके दोषियों पर अब छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
11. b. 2021
विवरण: वर्ष 2021 की जनगणना के दौरान एकत्रित आंकड़े इलेक्ट्रॉनिक रूप से संग्रहीत किए जाएंगे. वर्ष 1951 के बाद स्वतंत्र भारत में पहली बार ये तरिका अपनाया जाएगा.
12 a. पाकिस्तान
विवरण: भारत और पाकिस्तान ने हाल ही में एक दूसरे की जेल में कैद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया है.

PDF DOWNLOAD - 


साइंस एवं गणित के क्विज के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट जरूर करें -   http://studyparivaar.blogspot.com/2018/07/02-2018.html

FOR DAILY CURRENT AFFAIRS + MATH + SCIENCE youtube -   https://www.youtube.com/channel/UCGG9NLsp-iuTV1vwg-h9dcQ?disable_polymer=true    

Post a Comment

0 Comments