करेंट अफेयर्स क्विज़: 04 जुलाई 2018
1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ड्रग्स की तस्करी पर फांसी की सज़ा दिए जाने की घोषणा की है?
a. हरियाणा
b. बिहार
c. बंगाल
d. पंजाब
2. आर्थिक आंकड़ों के संकलन संबंधी नियमों में बदलाव हेतु किसकी अध्यक्षता में समिति गठित की गई है?
a. रविन्द्र ढोलकिया
b. विवेक कौशिक
c. स्वप्निल दास
d. संजय त्रेहान
3. किस दस्तावेज के आधार पर तुरंत पैन कार्ड प्राप्त करने हेतु सेवा आरंभ की गई है?
a. राशन कार्ड
b. ड्राइविंग लाइसेंस
c. वोटर आईडी कार्ड
d. आधार कार्ड
4. देश के सरकारी बैंकों के एनपीए अर्थात् नॉन परफॉरमिंग एसेट्स की समस्या को दूर करने के लिए किस परियोजना की घोषणा की गई?
a. प्रोजेक्ट निर्माण
b. प्रोजेक्ट सशक्त
c. अविलंब परियोजना
d. प्रोजेक्ट मनी
5. निम्नलिखित में से किस राज्य ने स्कूलों के लिए ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ आरंभ किया?
a. हरियाणा
b. मध्य प्रदेश
c. दिल्ली
d. सिक्किम
6. निम्नलिखित में से किस देश में अंडर-12 फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी एक बाढ़ के पानी से भरी गुफा में फंसे हैं तथा उन्हें बाहर निकालने में 4 महीने लग सकते हैं?
a. थाईलैंड
b. चीन
c. जापान
d. कम्बोडिया
7. मलेशिया ओपन खिताब-2018 में पुरुष एकल ख़िताब निम्न में से किसने जीता?
a. ली चोंग वी
b. वान-हो सन
c. लिन डान
d. इनमें से कोई नहीं
8. किस भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. सचिन तेंदुलकर
c. राहुल द्रविड़
d. इनमें से कोई नहीं
9. भारत ने किस देश को फाइनल में हराकर कबड्डी मास्टर्स दुबई 2018 का खिताब जीता?
a. ईरान
b. अफगानिस्तान
c. नेपाल
d. चीन
10. अमेरिकी विदेश विभाग की 2018 तस्करी व्यक्तियों की रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित में से किस देश को “सबसे खराब मानव तस्करी राष्ट्र” टैग किया गया है?
a. ईरान
b. उत्तर कोरिया
c. पाकिस्तान
d. चीन
11. किस राज्य में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की 'आयुष्मान भारत' योजना 15 अगस्त 2018 से लागू की जाएगी?
a. मध्यप्रदेश
b. बिहार
c. झारखण्ड
d. हरियाणा
12. पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में कितने मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 200 मैच
b. 300 मैच
c. 100 मैच
d. 400 मैच
उत्तर:
1. d. पंजाब
विवरण: पंजाब सरकार ने राज्य में नशे की तस्करी पर लगाम लगाने हेतु ड्रग तस्करों को फांसी देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है.
2. a. रविन्द्र ढोलकिया
विवरण: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय लेखा तथा सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) की गणना के लिए आधार वर्ष को संशोधित करने की योजनाओं की पृष्ठभूमि में राज्य और जिला स्तर पर आर्थिक आंकड़ों की गणना के लिए मानदंडों को अपग्रेड करने हेतु रविंद्र एच ढोलकिया की अध्यक्षता में समिति गठित की है.
3. d. आधार कार्ड
विवरण: आयकर विभाग ने 02 जुलाई 2018 को डिजिटल सुविधा के अंतर्गत ई-पैन सुविधा आरंभ की है जिससे आप तुरंत आधार कार्ड से पैन नंबर प्राप्त कर सकते हैं.
4. b. प्रोजेक्ट सशक्त
विवरण: देश के सरकारी बैंकों के एनपीए अर्थात् नॉन परफॉरमिंग एसेट्स की समस्या को दूर करने प्रोजेक्ट सशक्त की घोषणा की गई.
5. c. दिल्ली
विवरण: तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने नई दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गये हैप्पीनेस पाठ्यक्रम का उद्घाटन किया.
6. a. थाईलैंड
विवरण: थाईलैंड के अंडर-12 फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी एक बाढ़ के पानी से भरी गुफा में फंसे हैं तथा उन्हें बाहर निकालने में 4 महीने लग सकते हैं.
7. a. ली चोंग वी
विवरण: मलयेशिया के बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने 1 जुलाई को 12वां मलयेशिया ओपन खिताब अपने नाम कर लिया.
8. c. राहुल द्रविड़
विवरण: पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिंकी पोंटिंग को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है.
9. a. ईरान
विवरण: भारत ने दुबई आयोजित कबड्डी मास्टर्स के फाइनल में ईरान को 44-26 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
10. b. उत्तर कोरिया
विवरण: अमेरिकी विदेश विभाग की 2018 तस्करी व्यक्तियों की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया को लगातार 16वें वर्ष “सबसे खराब मानव तस्करी राष्ट्र” घोषित किया गया है.
11. a. मध्यप्रदेश
विवरण: मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की 'आयुष्मान भारत' योजना 15 अगस्त 2018 से लागू की जाएगी.
12 c. 100 मैच
विवरण: पाकिस्तानी ऑल-राउंडर शोएब मलिक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ के मैच में हासिल की.
0 Comments