Ad

JULY LAST WEEK CURRENT AFFAIRS MCQ Current Affairs Hindi



1. किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में कौन सी योजना आरंभ की गई?
a.    पशुपालन योजना
b.    सोलर योजना
c.    मछलीपालन योजना
d.    आजीविका योजना

2. ओडिशा सरकार द्वारा पर्यावरण हितैषी किस अभियान की शुरुआत की गई?
a.    ओडिशा बचाओ आंदोलन
b.    हरित संबलपुर क्रान्ति
c.    ग्रीन महानदी मिशन
d.    भुवनेश्वर पेड़ लगाओ आन्दोलन

3. हाल ही में किस राज्य में देश का पहला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित होटल आरंभ किये जाने की घोषणा की गई?
a.    केरल
b.    दिल्ली
c.    असम
d.    महाराष्ट्र

4. रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर कौन सा प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई?
a.    NPTP
b.    BAAFT
c.    KAARP
d.    CAATSA
5. मोब लिंचिंग की जांच हेतु किस के अंतर्गत उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है?
a.    केंद्रीय गृह सचिव
b.    केंद्रीय रक्षा सचिव
c.    केंद्रीय रेल सचिव
d.    इनमे से कोई नहीं


6. किस राज्य सरकार ने सेब खरीद के लिए एमआईएस योजना की शुरुआत की है?
a.    पंजाब
b.    हिमाचल प्रदेश
c.    उत्तराखंड
d.    इनमें से कोई नहीं

7. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की केन्द्री य अनुमोदन एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 36वीं बैठक में कितने राज्यों  के लिए 2,67,546 मकानों को मंजूरी दी गई?
a.    10
b.    12
c.    15
d.    20

8. पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 (एसएसजी 2018) कार्यक्रम 13 जुलाई 2018 को किन तीन राज्यों में लांच किया गया?
a.    उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र
b.    उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान
c.    उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र
d.    पंजाब, झारखंड और महाराष्ट्र
9. भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच 23 जुलाई 2018 को किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए?
a. चार
b. सात
c. आठ
d. दस


10. 18वें एशियाई खेलों हेतु भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त गया है?
a. राम कुमार
b. राहुल सचदेवा
c. मंजीत सिंह
d. बृज भूषण सरन सिंह

11. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
a. 25 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 12 जुलाई

12. निम्नलिखित में से किस देश में 2018 तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 आयोजित किया जा रहा है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. जर्मनी
13. नासा के उस मिशन का क्या नाम है जिसे जल्द ही सूर्य के अध्ययन के लिए भेजा जायेगा?
a.    पार्कर सोलर प्रोब
b.    सोलर प्रोब
c.    जीनियस सोलर मिशन
d.    वायलेट सोलर रेडिएशन

14. पर्यावरण मंत्री ने हाल ही में किस स्थान पर वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान की सर्वाधिक उन्नत प्रणाली (सफर) का अनावरण किया?
a.    दिल्ली
b.    मुंबई
c.    बेंगलुरु
d.    गुजरात


15. खेलो इंडिया योजना के तहत कितने युवाओं को छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया?
a.    274 
b.    345
c.    734
d.    800
उत्तर:
1. b. सोलर योजना
विवरण:
 किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना आरंभ की गई.
2. c. ग्रीन महानदी मिशन
विवरण:
 मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा पश्चिमी ओडिशा स्थित संबलपुर जिले के दौरे में पौधारोपण करके ग्रीन महानदी मिशन की शुरुआत की गई.
3. a. केरल
विवरण:
 केरल पर्यटन विकास विभाग (केटीडीसी) द्वारा केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारत का पहला ऐसा होटल बनेगा जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए होगा.
4. d. CAATSA
विवरण:
 रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर CAATSA प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई.
5.a. केंद्रीय गृह सचिव
विवरण:
 देशभर के कुछ हिस्सों में भीड़ द्वारा हिंसा करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसीलिए सरकार कानून का शासन बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है. इन स्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने केन्द्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.
6.b. हिमाचल प्रदेश
विवरण:
 सेब के मूल्यों में अत्यधिक घटाव-बढ़ाव पर अंकुश लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है.

7.a. 10
विवरण:
 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की केन्द्रीनय अनुमोदन एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 36वीं बैठक में 10 राज्यों के लिए 2,67,546 मकानों को मंजूरी दी गई.

8.c. उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र
विवरण:
 पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा 24 जुलाई 2018 को घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 (एसएसजी 2018) कार्यक्रम तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में लांच किया गया.
9. c. आठ
विवरण:
 भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए

10. d. बृज भूषण सरन सिंह
विवरण:
 भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को जकार्ता में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए शेफ डी मिशन (सीडीएम) नियुक्त किया गया है.

11. c. 18 जुलाई
विवरण:
 नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) नेल्सन मंडेला के सम्मान में मनाया जाता है, इसे प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है.

12. d. जर्मनी
विवरण:
 भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 में रजत पदक जीता. विशव कप के फ़ाइनल में भारतीय टीम फ्रांस से 228-229 हार गयी.
13. a. पार्कर सोलर प्रोब
विवरण:
 पार्कर सोलर प्रोब एक रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट है. इसे छह अगस्त को फ्लोरिडा प्रांत के केप कैनावेरल से प्रक्षेपित किया जाएगा.

14. a. दिल्ली
विवरण:
 केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने  दिल्ली के चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान की सर्वाधिक उन्नत प्रणाली सफ़र का अनावरण किया.

15. c. 734
विवरण: 
खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया प्रतिभा पहचान विकास योजना के तहत एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए 734 खिलाडि़यों का चयन किया गया है.

Post a Comment

0 Comments