Ad

31 July Current Affairs quiz hindi,daily current affairs test hindi

करेंट अफेयर्स क्विज़: 31 जुलाई 2018

SSC GD BOOK - https://amzn.to/2ArkfSP 
1. उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले किस सिंचाई बांध परियोजना का हाल ही में उद्घाटन किया?
a.    हारून विशेष
b.    रुकुरा मध्यम
c.    जलविजय तीव्र
d.    अरुणोदय मध्यम


2. किस देश की महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने टीम श्रेणी में विश्व नंबर एक का स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है?
a.    चीन
b.    बांग्लादेश
c.    भारत
d.    श्रीलंका


3. फॉर्च्यून की 40 युवा प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय मूल के कितने लोग शामिल हैं?
a.    04
b.    18
c.    25
d.    32


4. हाल ही में किस महिला क्रिकेटर ने 18 गेंदों में 50 रन बनाकर सबसे दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया?
a.    एलिस पेरी
b.    मिताली राज
c.    लिन्सी स्मिथ
d.    स्मृति मंधाना


5. हाल ही में किस कम्पनी ने पिछले तीन महीनों में भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज फर्म के रूप में विप्रो लिमिटेड को पीछे छोड़ दिया है?
a.    एचपी
b.    विडियोकॉन
c.    माइक्रोमैक्स
d.    एचसीएल


6. हाल ही में किस देश ने अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में शिकायत दर्ज कराई है?
a.    पाकिस्तान
b.    ईरान
c.    रूस
d.    लीबिया


7.  हाल ही में यूरोपीय संघ (ईयू) ने किस देश के साथ अब तक के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किये है?
a.    भारत
b.    चीन
c.    ब्राज़ील
d.    जापान


8. हाल ही में किस राज्य द्वारा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन्स - एनआरसी) का दूसरा एवं अंतिम मसौदा जारी किया गया?
a.    नागालैंड
b.    असम
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    गुजरात


9. निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने ‘मिशन सत्यनिष्ठा’ लॉन्च किया है?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रक्षा मंत्रालय
c.    रेलवे मंत्रालय
d.    पर्यावरण मंत्रालय


10. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर 60,000 करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया?
a.    लखनऊ
b.    सूरत
c.    अम्बाला
d.    दिल्ली


उत्तर:
1.    b. रुकुरा मध्यम

विवरण: उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना का उद्घाटन किया.

2.    c. भारत
विवरण: भारत की महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने टीम श्रेणी में विश्व नंबर एक का स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है.

3.    a. 04
विवरण: फॉर्च्यून की 40 युवा प्रभावशाली लोगों की सूची में भारतीय मूल के 04 लोग शामिल हैं.

4.    d. स्मृति मंधाना
विवरण: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने 18 गेंद में अर्धशतक लगाया. उन्होंने इंग्लैंड में टी-20 'किया सुपर लीग' में यह उपलब्धि हासिल की.

5.    d. एचसीएल
विवरण: एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने पिछले तीन महीनों में भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज फर्म के रूप में विप्रो लिमिटेड को पीछे छोड़ दिया है.

6.    b. ईरान
विवरण: ईरान ने अमेरिका के खिलाफ फिर से प्रतिबंध लगाने के कारण अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में शिकायत दर्ज कराई है.

7.    d. जापान
विवरण: यूरोपीय संघ (ईयू) ने जापान के साथ अब तक के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किये है.

8.    b. असम
विवरण: असम सरकार द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच असम के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन्स - एनआरसी) के दूसरे एवं अंतिम मसौदा को जारी कर दिया गया है

9.    c. रेलवे मंत्रालय
विवरण: भारतीय रेलवे ने जन प्रशासन में नैतिकता के लिए मिशन सत्यनिष्ठा को लॉन्च किया.

10.    a. लखनऊ
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 60 हजार 228 करोड़ रूपये की औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

Post a Comment

0 Comments