Ad

25 July Current Affairs quiz hindi,daily current affairs test hindi


करेंट अफेयर्स क्विज़: 25 जुलाई 2018




आज की पीडीऍफ़ पोस्ट के अंत में डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डाउनलोड करें 
________________________________________________
1. भारत को तेल आपूर्ति करने के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर 
कौन सा देश दूसरे नंबर पर पहुंच गया है?
a.    कुवैत
b.    यूएई
c.    ईरान
d.    रूस


2. निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (संशोधन) विधेयक, 2017 के अनुसार चेक बाउंस होने की स्थिति में मामला अदालत में जाने पर चेक जारी करने वाले को कितना प्रतिशत दंड पर ब्याज देना पड़ेगा?
a.    20 प्रतिशत
b.    30 प्रतिशत
c.    40 प्रतिशत
d.    50 प्रतिशत


3. नीति आयोग ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम हेतु किस सामाजिक संस्था के साथ समझौता किया?
a.    फ़ोर्ब्स फाउंडेशन
b.    क्लिंटन फाउंडेशन
c.    ओबामा फाउंडेशन
d.    ल्यूापिन फाउंडेशन




4. हाल ही में किस देश के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 200 गाय भेंट स्वरुप दीं?
a.    कांगो
b.    घाना
c.    रवांडा
d.    मिस्र


5. पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में किस महिला को पहली बार चीफ जस्टिस बनाया गया है?
a.    अस्फा मलिक
b.    सैयदा ताहिरा
c.    जैनब मारिया
d.    शरीफा अंसारी


6. आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने से हाल ही में किस दल ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है?
a.    मराठा मोर्चा
b.    शिवसेना
c.    विश्व हिन्दू परिषद्
d.    जनता दल


7. वित्त मंत्रालय ने आरटीआई के तहत देश और विदेश में भारतीयों के पास मौजूद कालेधन से जुड़ी कितने रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है?
a. 3
b. 4
c. 5
d. 8


8. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने हाल ही में डीजल अनुदान का किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया?
a. झारखण्ड
b. बिहार
c. पंजाब
d. कर्नाटक


9. भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच 23 जुलाई 2018 को किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए?
a. चार
b. सात
c. आठ
d. दस


10. 18वें एशियाई खेलों हेतु भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त गया है?
a. राम कुमार
b. राहुल सचदेवा
c. मंजीत सिंह
d. बृज भूषण सरन सिंह


11. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) प्रत्येक वर्ष किस दिन मनाया जाता है?
a. 25 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 18 जुलाई
d. 12 जुलाई


12. निम्नलिखित में से किस देश में 2018 तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 आयोजित किया जा रहा है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. जर्मनी



उत्तर:
1. c. ईरान

विवरण: भारत को तेल आपूर्ति करने के मामले में सऊदी अरब को पछाड़कर ईरान दूसरे पर पहुंच गया है. यह बात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सामने आई है.

2. a. 20 प्रतिशत
विवरण: निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (संशोधन) विधेयक, 2017 के तहत चेक बाउंस का मामला अदालत में जाने पर चेक जारी करने वाले को 20 प्रतिशत दंड पर ब्याज भी देना पड़ेगा.

3. d. ल्यूपिन फाउंडेशन
विवरण: आकांक्षी जिला कार्यक्रम में सहयोग के लिए नीति आयोग और ल्यूपिन फाउंडेशन के बीच 23 जुलाई 2018 को आशय वक्तव्य (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए गए. 

4. c. रवांडा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा यात्रा के दौरान वहां की सामाजिक सुरक्षा योजना ‘गिरिंका’ के तहत उन्हें 200 गाय भेंट की. गिरिंका का अर्थ है प्रति परिवार एक गाय.

5. b. सैयद ताहिरा
विवरण: पाकिस्तान में सैयदा ताहिरा ने इतिहास रच दिया है. उन्हें बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस बनाया गया है.

6. a. मराठा मोर्चा
विवरण: आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज मराठा मोर्चा ने महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है. लेकिन इसके बंद में मुंबई, सातारा, सोलापुर और पुणे को शामिल नहीं किया गया है.

7. a. 3

विवरण: वित्त मंत्रालय ने आरटीआई के तहत देश और विदेश में भारतीयों के पास मौजूद कालेधन से जुड़ी 3 रिपोर्ट्स को साझा करने से इनकार कर दिया है.

8. b. बिहार
विवरण: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल अनुदान का किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

9. c. आठ
विवरण: भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे के बीच किगाली में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए.

10. d. बृज भूषण सरन सिंह
विवरण: भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को जकार्ता में होने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए शेफ डी मिशन (सीडीएम) नियुक्त किया गया है.

11. c. 18 जुलाई
विवरण: नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (एनएमआईडी) नेल्सन मंडेला के सम्मान में मनाया जाता है, इसे प्रत्येक वर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है.

12. d. जर्मनी
विवरण: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 में रजत पदक जीता. विशव कप के फ़ाइनल में भारतीय टीम फ्रांस से 228-229 हार गयी.

________________________________________________


आज की पीडीऍफ़ डाउनलोड -






हमारे youtube चैनल से जुड़े  -  







Post a Comment

2 Comments